{"_id":"69f5cc45333cbebf030a33e6","slug":"gaya-congress-protest-over-bihari-youth-pandav-kumar-murder-in-delhi-pm-modi-government-targeted-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4234021-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर बवाल; कांग्रेस ने निकाला मार्च, सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर बवाल; कांग्रेस ने निकाला मार्च, सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के विरोध में गया में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र, दिल्ली और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
गयाजी के टावर चौंक पर केन्द्र व बिहार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में बिहार के युवक पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में गया जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र, दिल्ली तथा बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया।
राजेंद्र आश्रम से निकला विरोध मार्च
प्रदर्शन की शुरुआत गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां कार्यकर्ता एकत्रित हुए और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाला। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंबेडकर पार्क के पास पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया।
सरकारों के खिलाफ गूंजे नारे
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'केंद्र सरकार मुर्दाबाद', 'बिहार सरकार जवाब दो' और 'हत्यारों को गिरफ्तार करो' जैसे नारों से माहौल गरमा दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने केंद्र, दिल्ली और बिहार सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि राजधानी में दिनदहाड़े इस तरह की हत्या कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश में आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही; एंबुलेंस के इंतजार में तड़पती रही महिला, समय पर इलाज न मिलने से मौत
बिहारियों की सुरक्षा पर चिंता
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार के लोग रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में अन्य राज्यों में जाते हैं, लेकिन वहां भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ हिंसा और भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
नेताओं ने पांडव कुमार की हत्या को बिहार की अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Trending Videos