{"_id":"69f20fd510fc9069d4092984","slug":"gaya-dobhi-microfinance-fraud-women-cheated-in-loan-and-electronics-scam-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4223508-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महिलाओं को 60 हजार के लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, फिर अचानक फरार हुए जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महिलाओं को 60 हजार के लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, फिर अचानक फरार हुए जालसाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: गया के डोभी में माइक्रोफाइनेंस कंपनी ने लोन और सामान का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से हजारों रुपये वसूले और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गई। घटना से महिलाओं में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
गया में ठगी की शिकार हुई महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
गया जिले में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आसान लोन और घरेलू सामान दिलाने के नाम पर महिलाओं से हजारों रुपये जमा कराए गए, लेकिन बाद में कंपनी का कार्यालय बंद मिलने से पूरा मामला उजागर हुआ।
60 हजार के लोन का दिया था लालच
जानकारी के अनुसार, डोभी थाना क्षेत्र में संचालित “समृद्धि माइक्रो फाइनेंस” नामक कंपनी ने ग्रामीण महिलाओं को 60 हजार रुपये का लोन दिलाने का लालच दिया था। इसके बदले उन्हें पहले कूलर, फ्रिज और टीवी जैसे सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया गया। इस योजना के झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने आवेदन किया।
पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति कराए थे जमा
कंपनी के प्रतिनिधियों ने महिलाओं से करीब पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति जमा कराए और आश्वासन दिया कि अगले दिन उन्हें सामान और लोन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। भरोसे में आकर बड़ी संख्या में महिलाएं डोभी नगर पंचायत स्थित बुधनी बाजार कार्यालय पहुंचीं। लेकिन बुधवार सुबह जब महिलाएं दोबारा कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। काफी इंतजार के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं आया, जिसके बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और महिलाओं में आक्रोश फैल गया। कई महिलाएं रोने लगीं।
ये भी पढ़ें- बारात से लौटते समय भीषण सड़क हादसा; बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल
घटना की सूचना मिलते ही डोभी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है तथा कंपनी से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित ठगी का प्रतीत हो रहा है। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और अपनी जमा राशि की वापसी की मांग की है।
Trending Videos