सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya government school teacher murdered body found on railway track in belaganj today bihar news

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, दोनों पैर गमछे से बंधे थे; हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे सरकारी शिक्षक मोहम्मद खैरूउद्दीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के दोनों पैर गमछे से बंधे होने के कारण हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

gaya government school teacher murdered body found on railway track in belaganj today bihar news
बेलागंज रेलवे स्टेशन की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

 गयाजी के बेलागंज थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे ट्रैक के किनारे मिले शव के दोनों पैर गमछे से बंधे होने के कारण हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।



रविवार सुबह बेलागंज और चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए मामला सामान्य नहीं लग रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विद्यालय में थे शिक्षक
मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी मोहम्मद खैरूउद्दीन (36) के रूप में हुई है। वह शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-48 स्थित पठान टोली प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं विद्यालय और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Trending Videos

बंधे मिले दोनों पैर, गहराया हत्या का शक
घटनास्थल से मिले शुरुआती संकेत हत्या की आशंका को बल दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक के दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उनकी हत्या की और बाद में शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया, ताकि मामला हादसा प्रतीत हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


ये भी पढ़ें-  Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?

साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शिक्षक आखिरी बार किसके संपर्क में थे और घटना से पहले उनकी गतिविधियां क्या थीं।

इलाके में दहशत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
एक शिक्षक की संदिग्ध मौत और रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की घटना से इलाके में भय और चिंता का माहौल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed