Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : labour died in a road accident by an uncontrol speed truck driver caught by villagers

बिहार: तेल टैंकर ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत; किशोरी गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Mon, 16 Nov 2026 04:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:59 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी फोरलेन पर तेल टैंकर की ठोकर से 55 वर्षीय मजदूर सुबोध कुमार ठाकुर की मौत हो गई। हादसे में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई। ग्रामीणों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : labour died in a road accident by an uncontrol speed truck driver caught by villagers
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी स्थित फोरलेन पर सोमवार को तेज रफ्तार तेल टैंकर ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान चंद्रहट्टी जगदंबा स्थान निवासी 55 वर्षीय सुबोध कुमार ठाकुर उर्फ भुल्लर के रूप में हुई है। वहीं, घायल लड़की की पहचान लाल बाबू मांझी की बेटी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि सुबोध किसी काम से पैदल चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहे तेल टैंकर के चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे टैंकर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस बीच मुखिया ने तत्काल अपने निजी कोष से मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।

कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed