Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-crime-samastipur-mother-arrested-four-year-old-daughter-death-chhath-prasad

बिहार: मां के हाथों पिटकर दुनिया से चली गई चार साल की सुहानी, छठ के प्रसादी को जूठा करने की मिली सजा; गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 04:54 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र में छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने कथित तौर पर चार वर्षीय बेटी की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
bihar-crime-samastipur-mother-arrested-four-year-old-daughter-death-chhath-prasad
मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में छठ पूजा के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने कथित तौर पर अपनी चार वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में बच्ची को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव के वार्ड संख्या 12 की है। मृत बच्ची की पहचान राजू पासवान की चार वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी उसकी मां रीना कुमारी है।

विज्ञापन

प्रसाद तैयार कर रही थी मां, बच्ची ने कर दिया जूठा
मिली जानकारी के अनुसार, घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य घाट तैयार करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान रीना कुमारी घर में पूजा के लिए प्रसाद के पकवान बना रही थी। तभी उसकी छोटी बेटी सुहानी ने प्रसाद खाने की जिद की। मां के मना करने के बावजूद बच्ची ने पकवान को जूठा कर दिया।

विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी बात से नाराज होकर रीना ने बच्ची की पिटाई कर दी। इसके बाद सुहानी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान बच्ची की मां भी साथ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों में सबसे छोटी थी सुहानी
सुहानी की मौत से पिता राजू पासवान का परिवार सदमे में है। परिवार में कुल तीन बच्चे हैं। इनमें सात वर्षीय बेटी शिवानी, चार वर्षीय सुहानी और डेढ़ वर्षीय बेटा राजा कुमार शामिल हैं। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर पूसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed