Bihar News: शादी की तैयारियों से पहले मातम, नेपाल की फेवा झील ने छीन ली बेटे की जिंदगी
बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के चिचौरा गांव के 28 वर्षीय रोहित शर्मा की नेपाल के पोखरा स्थित फेवा झील में तैराकी के दौरान डूबने से मौत हो गई। रोहित अपने चार दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गए थे। दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के चिचौरा गांव में खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। परिवार जहां कुछ महीनों बाद बेटे की शादी की तैयारियों में जुटने वाला था, वहीं नेपाल घूमने गए 28 वर्षीय रोहित शर्मा की पोखरा की प्रसिद्ध फेवा झील में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
चार दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गया था रोहित
जानकारी के अनुसार, चिचौरा गांव निवासी स्वर्गीय संजय शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गए थे। सभी दोस्तों ने सबसे पहले पोखरा स्थित प्रसिद्ध ताल बाराही मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे फेवा झील पहुंचे, जहां घूमने के दौरान सभी ने तैराकी करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें- सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
तैराकी के दौरान रोहित अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद रोहित को झील से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
कुछ महीनों बाद होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि रोहित शर्मा की शादी इसी साल नवंबर-दिसंबर में तय थी। घर में शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। रोहित के पिता स्वर्गीय संजय शर्मा का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में दो भाई हैं। बड़े भाई गुड्डू शर्मा खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
हादसे की सूचना गांव के कुणाल कुमार ने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे चिचौरा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने रोहित की असमय मौत पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।