{"_id":"6a0d15557c494a92a5001d89","slug":"iit-roorkee-student-drowns-in-amjhar-waterfall-near-kakolat-in-nawada-gaya-news-c-1-1-noi1516-4302286-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : झरने में डूबा IIT रुड़की का छात्र; बिहार में कैसे-कहां हुआ हादसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : झरने में डूबा IIT रुड़की का छात्र; बिहार में कैसे-कहां हुआ हादसा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार
नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात के पास स्थित अमझर झरना में स्नान के दौरान आईआईटी रुड़की के छात्र धर्मराज की डूबने से मौत हो गई। धर्मराज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव का रहने वाला था और छुट्टी में घर आया हुआ था।
मृतक छात्र धर्मराज की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नवादा जिले के प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात के समीप स्थित अमझर झरना में मंगलवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा गांव निवासी धर्मराज के रूप में हुई है, जो आईआईटी रुड़की का छात्र था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम छा गया।
छुट्टी में घर आया था धर्मराज
जानकारी के अनुसार धर्मराज दो दिन पहले ही छुट्टी में अपने घर आया था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों अनंत और अमित के साथ ककोलत जलप्रपात घूमने पहुंचा था। लेकिन मंगलवार होने के कारण ककोलत जलप्रपात बंद था। इसके बाद तीनों युवक पास के जंगल में स्थित अमझर झरना में स्नान करने चले गए।
गहरे कुंड में जाने से डूबा युवक
स्नान के दौरान धर्मराज अचानक गहरे कुंड में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद दोनों युवक घबराकर ककोलत मुख्य द्वार पहुंचे और वन विभाग के फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोगों ने शुरू किया खोज अभियान
सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। हालांकि देर शाम तक धर्मराज का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा बढ़ने के कारण खोज अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
दोस्तों से पूछताछ, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने धर्मराज के दोनों दोस्तों को सुरक्षित थाना में रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही धर्मराज के परिजन भी थाना पहुंच गए। बेटे की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवक की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। बुधवार सुबह तक भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका था।
ये भी पढ़ें- Bihar: 'इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड सीएम', कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी; जारी की 50 जघन्य अपराधों की लिस्ट
इलाके में शोक का माहौल
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मराज एक होनहार छात्र था और उसकी इस तरह मौत होने से सभी लोग सदमे में हैं। युवक के पिता हेमंत राज का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos