फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   iskcon gaya jagannath rath yatra thousands of devotees join procession today bihar news

Bihar News: गया में निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, हरिनाम संकीर्तन और जयघोष से गूंजा पूरा शहर

Thu, 16 Jul 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 06:13 PM IST
सार

गया में इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रथयात्रा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
iskcon gaya jagannath rath yatra thousands of devotees join procession today bihar news
जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस्कॉन गया की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरती इस यात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन, पुष्पवर्षा और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रथयात्रा का शुभारंभ बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया।

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

इस्कॉन गया परिसर से रथयात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनुप केड़िया, कौशलेंद्र प्रताप और डॉ. रंजीत प्रकाश भी मौजूद रहे। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन को विधिवत विराजमान कराया गया। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य आरती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रथयात्रा इस्कॉन मंदिर से निकलकर जयप्रकाश झरना, काशीनाथ मोड़, सिविल लाइंस, जीबी रोड, गोल पत्थर, टेकारी रोड, बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, महारानी बस स्टैंड और गेवाल बिगहा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। हरिनाम संकीर्तन और जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा शहर भक्तिरस में डूबा रहा।

रथयात्रा का बताया आध्यात्मिक महत्व

इस्कॉन गया के मंदिर अध्यक्ष ने बताया कि जगन्नाथ रथयात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की उस दिव्य लीला की स्मृति है, जब राधारानी और वृंदावन की गोपियों ने कुरुक्षेत्र से भगवान श्रीकृष्ण को पुनः वृंदावन लाने की भावना से उनके रथ को खींचा था। उसी परंपरा को आज विश्वभर में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

पांच हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

रथयात्रा के मंदिर लौटने के बाद भगवान को पुनः छप्पन भोग अर्पित किया गया और आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन समिति के अनुसार करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने चावल, छोले और हलवे के रूप में महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

भक्ति और सेवा का बना अनूठा संगम

पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से रथयात्रा यादगार बन गई। शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed