सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prem Kumar Hits Out at Rahul, Tej Pratap and Opposition, Says They Are Misleading the Public

राहुल गांधी से लेकर तेजप्रताप तक सब पर बरसे प्रेम कुमार, बोले- जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

गया दौरे पर पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने राहुल गांधी के आपातकाल संबंधी बयान को भ्रामक बताते हुए विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Bihar News: Prem Kumar Hits Out at Rahul, Tej Pratap and Opposition, Says They Are Misleading the Public
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को गया में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी के आपातकाल संबंधी बयान से लेकर तेजप्रताप यादव की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी और पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भविष्य तक, उन्होंने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की परिस्थितियां पूरी तरह सामान्य हैं तथा विपक्ष को भ्रम फैलाने के बजाय सरकार का सहयोग करना चाहिए।



राहुल गांधी के बयान को बताया भ्रामक
देश में संभावित आपातकाल की आशंका जताने वाले राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव जरूर है लेकिन भारत में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को गैस, पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति मिल रही है। प्रधानमंत्री द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की गई है, जिसका लोग पालन भी कर रहे हैं। ऐसे समय में विपक्ष का दायित्व सरकार का सहयोग करना है, न कि जनता के बीच भ्रम और आशंका फैलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर कार्रवाई का भरोसा
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हुई आगजनी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Bihar News: पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, आवास सहायक 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

तेजप्रताप यादव के आरोपों पर पलटवार
राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर तेजप्रताप यादव द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में आज कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल सत्ता में थे, तब राज्य की स्थिति क्या थी, यह जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसी भी घटना पर पुलिस और प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। अपराध की घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाता है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

टीएमसी के भविष्य पर भी साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर बढ़ती राजनीतिक हलचल और नेताओं के पलायन को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में टीएमसी का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर चुकी है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के भीतर मौजूद राष्ट्रवादी और विकासोन्मुख सोच रखने वाले लोग भविष्य में भाजपा के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे लोग प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अपने बयान के अंत में प्रेम कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के इस दौर में सभी राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के बजाय सभी दलों को देशहित और विकास के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed