{"_id":"69724aa06155011d48072d25","slug":"six-labourers-from-gaya-district-of-bihar-died-and-two-were-injured-in-the-chhattisgarh-blast-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-3871606-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गयाजी के छह मजदूरों की छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट ब्लास्ट में मौत, गांव में फैला मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गयाजी के छह मजदूरों की छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट ब्लास्ट में मौत, गांव में फैला मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: छत्तीसगढ़ के एक प्राइवेट स्टील प्लांट में गुरुवार की सुबह हुए ब्लास्ट में गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव के छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल फैल गया है।
छत्तीसगढ़ ब्लास्ट में मारे गए गया जिले के लोगों पर प्रतिक्रिया देते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मा
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के एक प्राइवेट स्टील प्लांट में गुरुवार की सुबह हुए ब्लास्ट में गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव के छह मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में दो और मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान आधार कार्ड के जरिए की गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बोधगया में आयोजित बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन के दौरान पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।
आधार कार्ड से हुई मृतकों की पहचान
घटना के बाद मृतकों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की गई और वे हैं: 40 वर्षीय सुंदर भूईया, 40 वर्षीय विनय भूईया, 42 वर्षीय बदरी भूईया, 37 वर्षीय जितेंद्र भूईया, 22 वर्षीय रामदेव कुमार और श्रवण कुमार।
ये भी पढ़ें: महारानी कामसुंदरी देवी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, राजपरिवार के बारे में कही ये बात
केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख
इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बोधगया में आयोजित बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में हुई दुर्घटना से वे अत्यंत दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान करेंगी।
Trending Videos