फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   three year old boy falls into 30 feet deep borewell in gaya rescue operation underway today bihar news

Bihar News: बोरवेल बना मौत का जाल! 30 फीट नीचे फंसा तीन साल का आयुष; युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

Thu, 16 Jul 2026 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित रंगून नगर में तीन वर्षीय आयुष कुमार खेलते समय करीब 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन
three year old boy falls into 30 feet deep borewell in gaya rescue operation underway today bihar news
30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को बेचैन कर दिया। गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में खेलते-खेलते तीन वर्षीय मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। करीब 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन, पुलिस और बचाव दल युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। गांव में हर किसी की नजर रेस्क्यू टीम पर टिकी है और लोग बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन


खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिरा मासूम

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रंगून नगर निवासी दीनेश मांझी का तीन वर्षीय पुत्र आयुष कुमार घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले पड़े बोरवेल के करीब पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रशासन को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मचा हड़कंप

मासूम के बोरवेल में गिरने की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही गुरपा थाना पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। टीम बोरवेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए लगातार बचाव कार्य में जुटी है।

यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

बच्चे तक पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

रेस्क्यू के दौरान बच्चे को सांस लेने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पाइप के जरिए लगातार ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहा है कि मासूम को जल्द और सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है, ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। पुलिस भी मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे थे। प्रशासन का कहना है कि बच्चे की जान बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed