सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian Railways: One More Station Added to Vande Bharat Route Special Train to Pune Cancelled for Two Days

Indian Railways : वंदे भारत का एक स्टेशन और बढ़ा, पुणे वाली स्पेशल ट्रेन दो दिन रद्द; कहां हो रहा स्पीड ट्रायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/पटना Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 13 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के तहत रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड पर 14 मई को स्पीड ट्रायल और सीआरएस निरीक्षण होगा। परियोजना से मिथिलांचल में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वहीं पुणे-दानापुर और दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेनें 16-17 मई को रद्द रहेंगी।

Indian Railways: One More Station Added to Vande Bharat Route Special Train to Pune Cancelled for Two Days
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के तहत नवनिर्मित 12 किलोमीटर लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड पर 14 मई 2026 को स्पीड ट्रायल और संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। रेल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि ट्रायल और निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन से दूर रहें। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर रेल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।

Trending Videos

38 किलोमीटर लंबी समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना में अब तक 26 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण और कमीशनिंग पूरी की जा चुकी है। अब रामभद्रपुर-थलवारा खंड का कार्य भी पूरा हो गया है, जिसका सीआरएस निरीक्षण गुरुवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, पटना जोन में कैसा रहा परिणाम?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह रेलखंड मिथिलांचल क्षेत्र में यात्री और माल परिवहन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे दरभंगा, मधुबनी, जयनगर समेत आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही कृषि उत्पादों के परिवहन को भी गति मिलेगी। दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद समस्तीपुर और दरभंगा के बीच डीएमयू सेवाओं की यात्रा अवधि कम होगी। रेलखंड पर भीड़भाड़ घटेगी और अधिक ट्रेनों के परिचालन का रास्ता खुलेगा। मुक्तापुर, लहेरियासराय, दरभंगा और तारसराय स्थित माल गोदामों में माल ढुलाई बढ़ने की संभावना जताई गई है।

पुणे स्पेशल ट्रेन दो दिन रद्द
इधर, पुणे मंडल में दौंड-मनमाड दोहरीकरण परियोजना के तहत अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक रेलखंड पर एनआई कार्य के कारण दो विशेष ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल तथा 01450 दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 16 और 17 मई 2026 को रद्द रहेंगी।

वंदे भारत का एक स्टेशन और बढ़ा
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के जमुई स्टेशन पर गाड़ी सं. 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का दिनांक 15.05.2026 से प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।  दिनांक 15.05.2026 से गाड़ी सं. 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 20.05 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 20.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 09.49 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 09.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed