Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Samrat extends wishes to the people of the state on the occasion of Chitragupta Puja

बिहार: सीएम सम्राट ने चित्रगुप्त पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, राज्य के विकास और खुशहाली की कामना की

Wed, 11 Nov 2026 06:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, अशोकनगर और अनीसाबाद में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं।

 

विज्ञापन
Bihar: CM Samrat extends wishes to the people of the state on the occasion of Chitragupta Puja
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के तीन अलग-अलग स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबसे पहले गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। इसके बाद ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन तथा अनीसाबाद के साकेत विहार में भी भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को चित्रगुप्त पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा समितियों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया।

इस अवसर पर सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष रणवीर नंदन सहित तीनों पूजा समितियों के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed