{"_id":"6a55184a4764f4d6750ecb77","slug":"katihar-pakistan-terror-network-link-mohammad-ahad-arrest-social-media-probe-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटिहार से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा! संयुक्त छापेमारी में संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटिहार से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा! संयुक्त छापेमारी में संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच तेज
Mon, 13 Jul 2026 10:25 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:25 PM IST
सार
Bihar News: कटिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में कोढ़ा थाना क्षेत्र से मोहम्मद अहद को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे एक कथित गैंगस्टर से संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए भारत विरोधी नेटवर्क से जुड़े लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
संयुक्त छापेमारी में मोहम्मद अहद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक कथित आतंकी नेटवर्क के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया है। कटिहार पुलिस ने कई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ छापेमारी कर कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी मोहम्मद अहद को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और जांच एजेंसियां उसके संपर्कों की गहन पड़ताल में जुटी हैं।
पाकिस्तान में बैठे कथित गैंगस्टर से संपर्क का आरोप
प्रारंभिक जांच में एजेंसियों का आरोप है कि मोहम्मद अहद पाकिस्तान में बैठे कथित गैंगस्टर राणा हुनेन उर्फ राणा हुसैन के संपर्क में था। जांच एजेंसियों के अनुसार, राणा हुसैन भारत विरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को जोड़ने और नेटवर्क तैयार करने का काम करता है। आरोप है कि मोहम्मद अहद स्थानीय स्तर पर इस नेटवर्क के लिए संपर्क स्थापित करने में सहयोग कर रहा था।
सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क फैलाने का दावा
जांच एजेंसियों का आरोप है कि मोहम्मद अहद व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारत विरोधी विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़ने और नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोर्ट में पेश, पूछताछ से खुल सकते हैं बड़े राज
गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद अहद को कड़ी सुरक्षा के बीच कटिहार कोर्ट में पेश किया गया। अब जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की परतें खोलने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बांकीपुर में नामांकन के बाद गिरफ्तार वीणा मानवी को जमानत; तेज प्रताप ने कहा था- चक्र चलेगा
आरोपों की पुष्टि अभी बाकी
फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। आरोपों की पुष्टि और अंतिम निष्कर्ष आगे की जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।