सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Three members of the Khalistan terror group Babbar Khalsa International arrested from Madhepura supaul

Bihar: अमृतसर मंदिर ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार लोग बब्बर खालसा इंटरनेशनल के गुर्गे, ये है कोसी से कनेक्शन

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशन के तीन गुर्गों की  बिहार से गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित बीकेआई के सरगना हरविंदर रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

Bihar Three members of the Khalistan terror group Babbar Khalsa International arrested from Madhepura supaul
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

 पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन प्रमुख गुर्गों की गिरफ्तारी बिहार के मधेपुरा जिले से की गई है। तीनों नेपाल भागने के प्रयास में थे। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र से तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों की पहचान अमृतसर के खंडवाला छेहरटा निवासी करणदीप यादव (21), मुकेश कुमार (20) और साजन सिंह (24) के रूप में हुई है। वही कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार ने भी गिरफ्तारी की पुष्टी की है। डीआईजी के अनुसार पंजाब पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस से गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था, हालांकि बिहार पुलिस से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। पंजाब पुलिस के पास कोर्ट से तीनों के ट्रांजिट रिमांड थे।
Trending Videos


यह खबर भी पढ़ें- Attack in Bihar : बिहार में फिर बवाल, पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी सहित कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सुपौल कनेक्शन 
 पंजाब पुलिस के अनुसार गिरफ्तार करणदीप के पिता मनोज कुमार यादव पंजाब के अमृतसर में बीते 20 वर्षों से मकान बिल्डर का काम करते हैं और वहीं घर बना कर सपरिवार रहते हैं। वह मूल रूप से सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टाबाड़ी के निवासी हैं। तीनों अमृतसर के छेहरटा थाना कांड संख्या 42/25 में वांछित थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी करणदीप के मामा मधेपुरा के कुमारखंड निवासी गृजेश यादव और स्व ब्रजेश यादव के घर दो दिन से छिपे हुए थे। जहां से 14 मार्च को तीनों की गिरफ्तारी की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित बीकेआई के सरगना हरविंदर रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।


करणदीप ने तरनतारन में पहुंचाए थे ग्रेनेड सहित अन्य हथियार
पंजाब पुलिस के अनुसार करणदीप के दो साथी जोबन सिंह उर्फ जोबन और गुरबख्श सिंह उर्फ लाला की 290 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तारी हुई थी। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने मधेपुरा से तीनों की गिरफ्तारी की। अब तक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार करणदीप यादव ने इसी साल जनवरी में पंजाब के तरनतारन से बरामद ग्रेनेड और हथियार पहुंचाए थे। इस मामले में तरनतारन पुलिस ने चार गुर्गों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान रोबिनजीत सिंह उर्फ रोबिन, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, नवजोत सिंह उर्फ नव और जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से दो हथगोले और एक पिस्तौल बरामद किए। इधर, अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि ग्रेनेड और हथियार सप्लाई को लेकर करणदीप के विरुद्ध पंजाब के तरनतारन जिला अंतर्गत सरहली थाना में बीते 30 जनवरी को कांड संख्या 11/25 दर्ज है।

यह खबर भी पढिये- Bihar News: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान; परिवालों वालों ने दाह संस्कार भी कर दिया; जानिए क्या कैसे हुआ

इंटरमीडिएट पास करणदीप करता है शटरिंग का काम
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि 21 वर्षीय करणदीप इंटरमीडिएट पास है और शटरिंग का काम करता है। वही 20 वर्षीय मुकेश डीजे का काम करता है। जबकि उसका साथी चौथी पास 24 वर्षीय साजन सिंह पीओपी लेबर का काम करता है। गैंग में हथियार सप्लाई का मुख्य काम करणदीप ही करता था। मधेपुरा में गिरफ्तारी के वक्त तीनों के पास से 700 रुपए नेपाली मुद्रा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों ड्रग्स के साथ ही हथियार के कारोबार में संलिप्त थे।

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट से दी गिरफ्तारी की जानकारी।

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट से दी गिरफ्तारी की जानकारी।

 

केशव कुमार, सुपौल 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed