पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   15-Hour Traffic Jam on Shri Krishna Setu, 35-km Long Queue; Police Restore Movement After Hard Efforts

Bihar News: श्रीकृष्ण सेतु पर 15 घंटे का महाजाम, 35 किमी तक वाहनों की कतार; हजारों यात्री परेशान

Mon, 06 Jul 2026 05:15 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 05:15 PM IST
सार

मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर 15 घंटे तक महाजाम लगा रहा। 35 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में हजारों यात्री फंसे रहे। भीषण गर्मी और अव्यवस्था से लोगों को भारी परेशानी हुई। पुलिस के प्रयास के बाद सोमवार दोपहर यातायात सामान्य हो सका

विज्ञापन
15-Hour Traffic Jam on Shri Krishna Setu, 35-km Long Queue; Police Restore Movement After Hard Efforts
श्री कृष्ण सेतु पर लगा महाजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर को बेगूसराय से जोड़ने वाले श्रीकृष्ण सेतु पर रविवार रात करीब 10 बजे लगा भीषण जाम सोमवार दोपहर तक जारी रहा। करीब 15 घंटे तक चले इस महाजाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-333बी पर बेगूसराय टोल प्लाजा से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के घोरघट तक लगभग 35 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम में करीब एक हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। कई स्थानों पर हालात ऐसे थे कि वाहन घंटों तक एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सके।

विज्ञापन

महाजाम में फंसे हजारों यात्रियों को भीषण गर्मी, भूख-प्यास और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। बस, ट्रक, निजी वाहन और एंबुलेंस तक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हुई। यात्रियों को पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो सकीं।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेलिया तालाब के पास स्थित सिंगल लेन सड़क इस महाजाम की मुख्य वजह है। यहां वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं रहती और न ही प्रभावी निगरानी की व्यवस्था है। इसी कारण मामूली दबाव बढ़ते ही लंबा जाम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?

महाजाम की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने के लिए मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने घंटों तक वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा। सोमवार दोपहर तक जाम पूरी तरह समाप्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से श्रीकृष्ण सेतु और तेलिया तालाब क्षेत्र में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने तथा सिंगल लेन सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह के महाजाम का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed