{"_id":"6a4299a11e66b3be5701a23e","slug":"18-year-old-truck-helper-crushed-to-death-after-driver-starts-vehicle-while-he-slept-under-it-munger-news-c-1-1-noi1377-4449613-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाइवा के नीचे सोना पड़ा भारी! चालक ने अनजाने में चढ़ा दिया पहिया; उपचालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाइवा के नीचे सोना पड़ा भारी! चालक ने अनजाने में चढ़ा दिया पहिया; उपचालक की दर्दनाक मौत
Tue, 30 Jun 2026 08:54 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:54 AM IST
सार
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन पर हाइवा के नीचे सो रहे 18 वर्षीय उपचालक सोनू कुमार यादव की वाहन का पहिया सिर पर चढ़ने से मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में निर्माणाधीन मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास हाइवा ट्रक के नीचे आराम कर रहे 18 वर्षीय उपचालक की वाहन का पहिया सिर पर चढ़ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के महुआर थाना क्षेत्र स्थित लॉगाय गांव निवासी जयंत यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव (18) के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना में हाइवा ट्रक पर उपचालक के रूप में कार्य कर रहा था।
थकान के कारण वाहन के नीचे जाकर सो गया था उपचालक
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार काम करने के कारण सोनू काफी थक गया था। आराम करने के लिए वह हाइवा के नीचे जाकर सो गया, जबकि चालक वाहन के केबिन में ही आराम कर रहा था। कुछ देर बाद चालक की नींद खुली तो उसने सोनू को आसपास तलाशा। जब वह नहीं मिला तो चालक ने यह समझा कि उपचालक श्रमिकों के ठहरने वाले शिविर में चला गया होगा। इसके बाद उसने हाइवा स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया।
पहिया सिर पर चढ़ा, मौके पर हुई मौत
जैसे ही हाइवा आगे बढ़ा, पीछे का पहिया वाहन के नीचे सो रहे सोनू के सिर पर चढ़ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाकर चालक को हादसे की जानकारी दी, लेकिन वह वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: शिक्षा विभाग में महाघोटाला! 27 लाख सैलरी वाले अधिकारी के खातों में करोड़ों का खेल, रिपोर्ट में खुलासा
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी। बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी और वाहन की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है।