सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   bihar begusarai five men assault woman brutally objects found in body police investigation updates

Bihar : गुप्तांग से निकली गोली, गिट्टी-लकड़ी के टुकड़े भी; बिहार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी दरिंदगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के बेगूसराय से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच युवकों ने एक महिला पर जानलेवा हमला करते हुए उसके साथ गंभीर शारीरिक दुराचार किया। इस कृत्य के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।

bihar begusarai five men assault woman brutally objects found in body police investigation updates
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेगूसराय से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदों ने महिला को इस कदर प्रताड़ित किया कि वह बेहोश हो गई। जब महिला बेसुध हो गई, तो सभी आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला को पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने चकिया थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। जांच-पड़ताल के बाद महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।


चार दिन बाद पेट दर्द होने पर हुआ खौफनाक खुलासा
एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज होने के चार दिन बाद यानी बुधवार को पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में अचानक असहज और तेज दर्द होने लगा। दर्द से तड़पती महिला को आननफानन में एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब डॉक्टरों ने महिला की गहनता से जांच की, तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों ने महिला के प्राइवेट पार्ट से एक गोली, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटे बेगूसराय एसपी और वरिष्ठ अधिकारी
दरिंदगी के इस खौफनाक खुलासे ने डॉक्टरों समेत हर किसी को हैरान और आक्रोशित कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी (SP) समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारी खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए सघन जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बेगूसराय सदर-1 के एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म और मारपीट की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पीड़िता 12 जून की शाम अस्पताल से घर चली गई थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट से बुलेट और पत्थर जैसी वस्तुएं मिलने की बात सामने आई है। पीड़िता का धारा 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज करा लिया गया है। मामले में नामजद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता ने बयान में कही ये बात
वहीं, 28 वर्षीय पीड़िता ने अपने 164 के बयान में आरोप लगाया है कि 11 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के बाद उसके शरीर में गोली और पत्थर डाल दिए गए, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। होश आने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही है। पीड़िता के पति ने बताया कि घटना के दौरान बदमाशों ने उन्हें घर में बंद कर दिया था और उनकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए थे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने, आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने तथा कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed