{"_id":"6a3b818de6d483ca07072565","slug":"bihar-news-digvijay-singh-16th-death-anniversary-nayagaon-jamui-cm-samrat-chaudhary-paid-tribute-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4429465-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दिग्विजय सिंह को नमन करने जमुई पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, श्रद्धांजलि सभा में जुटे कई मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दिग्विजय सिंह को नमन करने जमुई पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, श्रद्धांजलि सभा में जुटे कई मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार
जमुई के गिद्धौर स्थित नागी-नकटी कटहरा नदी तट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए तथा उनके योगदान को याद किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत नयागांव स्थित नागी-नकटी कटहरा नदी तट पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि, समर्थक और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।
श्रद्धासुमन अर्पित किए
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा और विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा जमुई सांसद अरुण भारती सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आदर्शों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया
इस दौरान स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी तथा उनकी पुत्री और बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। दोनों ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए दिग्विजय सिंह के आदर्शों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
प्रशासन ने की थी व्यापक तैयारियां
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। समारोह स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही थी, जबकि पूरे परिसर में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुबह से ही श्रद्धांजलि सभा में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।
ये भी पढ़ें- Bihar: भीषण सड़क हादसा, पिकअप-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत; आधा दर्जन घायल
कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भरत तिवारी मामले को लेकर सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जमुई से रवाना हो गए। श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय दिग्विजय सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।