फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 14 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

04:04 PM, 14-Sep-2026

बिहार: न पासपोर्ट था, न वीजा फिर इस जिले में क्या कर रहे थे म्यांमार के चार नागरिक? अवैध घुसपैठ का बढ़ा शक!

कटिहार रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से म्यांमार के चार नागरिकों को पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। चारों के पास भारत में प्रवेश और रहने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें
03:40 PM, 14-Sep-2026

गयाजी: पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विजय सिन्हा, बोले- श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा

गयाजी में 25 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि मंत्री सह गया जिला प्रभारी विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद फल्गु नदी के देवघाट का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
विज्ञापन
03:16 PM, 14-Sep-2026

बिहार: गयाजी से 14 किमी दूर ‘कैद’ गोपाल नगर, बारिश में कट जाता है गांव; खाट पर मरीज, तीन महीने बंद रहती पढ़ाई

Other: गया के गोपाल नगर गांव में सड़क और पुल नहीं होने से बरसात में गांव तीन महीने कट जाता है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ग्रामीण वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें
03:06 PM, 14-Sep-2026

मुजफ्फरपुर: हरितालिका तीज की धूम, बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब; शिवालयों में जुटीं व्रती महिलाएं

हरितालिका तीज व्रत को लेकर सोमवार को मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम समेत शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। और पढ़ें
02:05 PM, 14-Sep-2026

बिहार न्यूज: आंध्रप्रदेश में ‘बिहारी’ कहकर मारपीट का आरोप, घायल मजदूर की बिहार लाते समय रास्ते में मौत

आंध्रप्रदेश में कथित तौर पर ‘बिहारी’ कहकर की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल गोपालगंज के 35 वर्षीय मजदूर चांद मोहम्मद की बिहार लाते समय मौत हो गई। वह वेल्डर का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। 

और पढ़ें
02:04 PM, 14-Sep-2026

रेलवे : छठ पर्व पर बिहार जाने वाली ट्रेनें दो माह पहले ही फुल, एसी थ्री और स्लीपर में लंबी वेटिंग

इस बार 13 से 16 नवंबर तक मनाए जाने वाले छठ महापर्व के लिए प्रयागराज से बिहार जाने वाली ट्रेनों में दो महीने पहले ही ‘नो रूम’ के हालात बन गए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 AM, 14-Sep-2026

बिहार: पूछताछ के लिए थाने लाया गया युवक नहीं लौटा घर, तीज से पहले पत्नी का उजड़ा सुहाग

पालीगंज के सिगोड़ी थाना परिसर में पूछताछ के लिए लाए गए करीब 30-35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक चौकीदार कक्ष में फंदे से लटका मिला। सूचना पर सिटी एसपी वेस्ट, पालीगंज एसडीपीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। और पढ़ें
07:51 AM, 14-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुंगेर में 26 और 27 सितंबर को होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग में नालंदा की करीब 40 बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। बिहार के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक महिला साइक्लिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed