फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : eou biggest raid on guddu yadav gang cash bullets seized in jamui news

Bihar: EOU का बड़ा एक्शन, गुड्डू यादव गैंग के 25 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे में

Tue, 28 Jul 2026 10:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने जमुई और शेखपुरा में कुख्यात गुड्डू यादव गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और 34.19 लाख रुपये नकद, 79 राउंड राइफल की गोलियां, एक देसी कट्टा, कारतूस तथा करोड़ों रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।

विज्ञापन
Bihar news : eou biggest raid on guddu yadav gang cash bullets seized in jamui news
छापेमारी में बरामद नगद रुपए व मौजूद ईओयू की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में संगठित अपराध और अवैध संपत्तियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह जमुई और शेखपुरा जिले में कुख्यात अपराधी गुड्डू यादव गिरोह के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लाखों रुपये नकद, हथियार, गोलियां और करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में कुल 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


25 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी
बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जमुई के चर्चित अपराधी गुड्डू यादव और उसके कथित संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। ईओयू, एसटीएफ, जमुई पुलिस और शेखपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों जिलों में एक साथ 25 ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पांच आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी और हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में विभिन्न ठिकानों से 34.19 लाख रुपये नकद, 79 राउंड राइफल की गोलियां, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, बैंक पासबुक, जमीन और वाहनों से जुड़े दस्तावेज सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
ईओयू ने आर्थिक अपराध थाना, पटना में दर्ज कांड संख्या 14/26 के तहत कुल 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें मुख्य आरोपी गुड्डू यादव, उसकी पत्नी और जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी समेत गिरोह के कई सदस्य शामिल हैं।

साल 2000 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है गुड्डू यादव
जांच एजेंसी के अनुसार गुड्डू यादव वर्ष 2000 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण, लूट, आर्म्स एक्ट और जमीन कब्जाने जैसे 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि गुड्डू यादव गिरोह फर्जी निबंधन और राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीनों पर अवैध कब्जा करता था। इसके बाद अपराध से अर्जित धन को जमीन और अन्य संपत्तियों में निवेश किया जाता था।

29 संपत्तियों का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति की जांच
जांच के दौरान गुड्डू यादव और दुलारी देवी के नाम पर 29 संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके परिजनों के नाम पर भी करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच एजेंसियां कई बैंक खातों और निवेश की भी पड़ताल कर रही हैं।


गिरोह के अन्य सदस्यों के घरों से भी मिली नकदी
छापेमारी के दौरान विपिन यादव, शहनवाज अली और शंभू यादव के घरों से भी लाखों रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं छोटू यादव के घर से एक हथियार और कारतूस बरामद हुए। ईओयू ने बताया कि गुड्डू यादव, बाबूलाल यादव और ललन यादव द्वारा सिकंदरा और जमुई में बनाए गए आलीशान मकानों का भी मूल्यांकन कराया जाएगा। इससे उनकी वास्तविक कीमत और अवैध कमाई से जुड़े पहलुओं की जांच की जाएगी। ईओयू का कहना है कि यह अभियान संगठित अपराध से अर्जित संपत्तियों और उससे जुड़े आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से चलाया गया है। फिलहाल कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed