सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Passenger shot during robbery on a moving train in Khagaria.

Bihar News: चलती ट्रेन में गोलीकांड! छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, यात्री को सीने में मारी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के खगड़िया जिले में मानसी-सहरसा रेलखंड पर गुरुवार रात अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस में छिनतई का विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी गई।

Bihar news Passenger shot during robbery on a moving train in Khagaria.
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में मानसी-सहरसा रेलखंड पर गुरुवार की देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस में बदमाशों ने छिनतई का विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी। वारदात मानसी स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद और बदलाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले रात करीब 8:35 बजे हुई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

झारखंड के गोड्डा निवासी हैं घायल यात्री
घायल यात्री की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले 40 वर्षीय देव कुमार के रूप में हुई है। वह प्रकाश वर्द्धन के पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार देव कुमार अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे, जो सुपौल जिले में मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही जनसाधारण एक्सप्रेस मानसी स्टेशन से आगे बढ़ी, कुछ बदमाशों ने देव कुमार से छिनतई करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में लगी गोली, बोगी में मचा हड़कंप
बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली सीधे देव कुमार के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद बोगी में मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे डिब्बे में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। जनसाधारण एक्सप्रेस को बदलाघाट रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया, ताकि घायल यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, राजापट्टी स्टेशन के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
मानसी जीआरपी और स्थानीय थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल देव कुमार को ट्रेन से उतारा और तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
मानसी जीआरपी थानाध्यक्ष रविभूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चलती ट्रेन में एक यात्री को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस की टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रेलवे पुलिस आसपास के स्टेशनों और ट्रेन के यात्रियों से भी जानकारी जुटा रही है। चलती ट्रेन में हुई इस घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है। लगातार बढ़ रही रेल अपराध की घटनाओं को लेकर यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed