{"_id":"6a96aad1304c80bbb80c68d9","slug":"bihar-vigilance-raid-banka-bdo-trapped-red-handed-taking-75000-bribe-uncle-also-taken-into-custody-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 75 हजार की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार, हिरासत में मामा भी; एक दिन पहले पूर्व मुखिया को भेजा था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: 75 हजार की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार, हिरासत में मामा भी; एक दिन पहले पूर्व मुखिया को भेजा था जेल
Tue, 01 Sep 2026 04:07 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:07 PM IST
सार
बांका में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने फुल्लीडूमर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके मामा को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के करीब 24 घंटे बाद हुई है।
विज्ञापन
75 हजार रूपये की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बांका जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फुल्लीडूमर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने मंगलवार को बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित BDO के निजी आवास पर ट्रैप की कार्रवाई की। इस दौरान BDO के मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया। दोनों को पूछताछ के लिए बांका परिसदन ले जाया गया।
विकास योजनाओं की स्वीकृति और राशि निकासी के बदले मांगी थी रिश्वत
निगरानी विभाग के मुताबिक, फुल्लीडूमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने BDO के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। आरोप था कि पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति और राशि की निकासी के एवज में 75 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने बीडीओ को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।
घर पर पहले से तैनात थी निगरानी टीम
मंगलवार को डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी की टीम पटना से बांका पहुंची। टीम ने नेहरू कॉलोनी स्थित BDO के निजी आवास के आसपास निगरानी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ बीडीओ के आवास पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही 75 हजार रुपये का लेनदेन हुआ, निगरानी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बीडीओ अमित प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया। दोनों से बांका परिसदन में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, राघोपुर तटबंध पर कटाव से मची दहशत
पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के एक दिन बाद बीडीओ पर कार्रवाई
बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि सोमवार को ही फुल्लीडूमर प्रखंड कार्यालय में BDO और पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल के बीच विवाद हुआ था। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर हुए विवाद में बीडीओ ने पूर्व मुखिया पर मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया था। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के करीब 24 घंटे बाद उसी प्रखंड के BDO के रिश्वत लेते पकड़े जाने से पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार बीडीओ को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।