{"_id":"69a28c7b8f5ee4627b09fe93","slug":"bihar-news-reception-party-harsh-firing-nepali-dancer-injured-three-detained-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4001023-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमुई में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, नेपाल की नर्तकी को लगी गोली; दूल्हा समेत तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमुई में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, नेपाल की नर्तकी को लगी गोली; दूल्हा समेत तीन हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: जमुई के लोहार गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में नेपाल की नर्तकी पूनम कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हा समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गोली लगने से घायल नर्तकी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहार गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में नेपाल की एक नर्तकी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।
Trending Videos
नेपाल से बुलाई गई थीं नर्तकियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहार गांव निवासी सतीश महतो के भाई मनीष कुमार के विवाह उपलक्ष्य में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसके लिए नेपाल से चार नर्तकियां बुलाई गई थीं। रात में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक स्टेज पर चढ़ गए और नर्तकी पूनम कुमारी के साथ डांस करने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनमें से एक युवक ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग कर दी। चली गोली पूनम कुमारी की आंख के पास जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा समेत तीन हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल नर्तकी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि नर्तकी खतरे से बाहर हैं, हालांकि उन्हें निगरानी में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हा मनीष कुमार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि फायरिंग किसने की और हथियार कहां से आया।
ये भी पढ़ें: बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव
35 हजार में हुई थी बूकिंग
ऑर्केस्ट्रा संचालक ने बताया कि 35 हजार रुपये में कार्यक्रम बुक किया गया था और चार नर्तकियां प्रस्तुति देने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, तभी कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए और अचानक फायरिंग की घटना हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, लोगों में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन