{"_id":"6a2a3baa0a5c895aab0f2084","slug":"bihar-news-road-accident-student-muskan-kumari-killed-by-hyva-in-khaira-market-protest-road-block-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4382134-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पुलिस पर पथराव, जवाब में हवाई फायरिंग; सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद जमुई में भारी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पुलिस पर पथराव, जवाब में हवाई फायरिंग; सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद जमुई में भारी हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा मुस्कान कुमारी की तेज रफ्तार बालू लदी हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद सड़क जाम करते आक्रोशित लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के जमुई जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खैरा बाजार में कोचिंग पढ़ने जा रही एक स्कूली छात्रा की तेज रफ्तार बालू लदी हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दी, हाइवा में तोड़फोड़ की और बाद में थाने पहुंचकर हंगामा भी किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
साइकिल से कोचिंग जा रही थी छात्रा
मृत छात्रा की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुस्कान गुरुवार सुबह साइकिल से खैरा बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान जा रही थी। इसी दौरान खैरा पंचमंदिर के समीप पीछे से आ रही बालू लदी तेज रफ्तार हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर ही हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा हाइवा के पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद कुछ लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह जान बचाने के लिए पास के एक घर में जाकर छिप गया। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
हाइवा में तोड़फोड़, सड़क जाम
हादसे से नाराज लोगों ने हाइवा के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने पर खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि परिजन और ग्रामीण दोषी चालक की गिरफ्तारी तथा सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
भारी वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि खैरा बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। उनका आरोप है कि प्रशासनिक निगरानी की कमी के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने बाजार क्षेत्र में गति नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों के संचालन पर सख्ती बरतने की मांग की है।
थाने पर हंगामा, पथराव की भी सूचना
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ खैरा थाना पहुंच गई और वहां भी जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।