फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   west bengal alipurduar madarihat road accident muzaffarpur businessmen scorpio truck collision

पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा: मुजफ्फरपुर के दो कारोबारियों की मौत; 18 चक्के ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

Wed, 23 Sep 2026 07:37 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 07:37 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में मदारीहाट के पास एशियन हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के दो कारोबारियों की मौत हो गई। दोनों अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो से भूटान के काम से लौटकर जयगांव जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी 18 चक्के वाले ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
west bengal alipurduar madarihat road accident muzaffarpur businessmen scorpio truck collision
मुजफ्फरपुर के दो कारोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले दो कारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मदारीहाट के पास एशियन हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो से भूटान की ओर गए थे और जयगांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो की 18 चक्के वाले ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

18 चक्के वाले ट्रक से हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर निवासी 35 वर्षीय मो. जामिर आलम और 34 वर्षीय अफरोज खान आपस में घनिष्ठ दोस्त थे। दोनों कारोबार से जुड़े थे और किसी काम से भूटान गए थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी लग्जरी ब्लैक स्कॉर्पियो से जयगांव लौट रहे थे। इसी दौरान मदारीहाट के पास एशियन हाईवे पर उनकी गाड़ी सामने से आ रहे 18 चक्के वाले ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

स्कॉर्पियो का गेट तोड़कर बाहर निकाले गए दोनों शव

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसके गेट को तोड़कर दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी मो. जामिर आलम और अफरोज खान के रूप में हुई है। दोनों आपस में करीबी दोस्त थे और कारोबार के सिलसिले में अक्सर एक साथ यात्रा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को भी सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

दोनों कारोबारियों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले दोनों कारोबारियों की सड़क हादसे में असमय मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोनों जल्द ही घर लौटने वाले थे और कारोबार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। दोनों ज्यादातर एक साथ ही आते-जाते थे। परिजनों के मुताबिक, हादसे की जानकारी उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस के माध्यम से मिली। दोनों की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के शव को मुजफ्फरपुर लाने के लिए परिजन पश्चिम बंगाल रवाना हो गए हैं। इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवार पूरी तरह टूट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed