{"_id":"6a4b103219979daf61062d62","slug":"bride-found-dead-two-months-after-wedding-dowry-death-alleged-munger-news-c-1-1-noi1377-4471712-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सास पुलिस गिरफ्त में, पति सहित पूरा परिवार फरार; शादी के दो महीने बाद घर में बड़ा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सास पुलिस गिरफ्त में, पति सहित पूरा परिवार फरार; शादी के दो महीने बाद घर में बड़ा कांड
Mon, 06 Jul 2026 10:14 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:14 AM IST
सार
मुंगेर में शादी के दो महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता रूपम कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास को हिरासत में लिया है, जबकि पति समेत अन्य आरोपित फरार हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर इंद्र टोला गांव में 19 वर्षीय रूपम कुमारी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
शादी में नकद और जेवर देने के बावजूद मोटरसाइकिल की थी मांग
मृतका के पिता, बेगूसराय जिले के अकाहा शाम्हो दियारा निवासी भूजल यादव ने बताया कि 6 मई 2026 को उन्होंने अपनी बेटी रूपम की शादी तौफिर निवासी मनखुश यादव से की थी। शादी में दो लाख रुपये नकद, दो तोला सोना और चांदी के आभूषण दहेज में दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष एक लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था।उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उनका बेटा बहन की विदाई कराने ससुराल गया तो उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया।
फोन पर बताई थी प्रताड़ना की बात
भूजल यादव के अनुसार, करीब दस दिन पहले रूपम ने फोन कर बताया था कि मोटरसाइकिल मिलने तक उसे मायके नहीं भेजा जाएगा। घटना वाले दिन भी उसने मारपीट की जानकारी दी थी। कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। मृतका की बड़ी बहन पिंकू देवी ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पहले रूपम की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस
सास हिरासत में, पति समेत अन्य आरोपी फरार
परिजनों ने पति मनखुश यादव, ससुर चामो यादव, भैसुर रणवीर यादव, उसकी पत्नी, देवर गोविंदा, मनु समेत अन्य पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पति समेत अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।