फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   bso deepak kumar bhardwaj arrested with liquor district administration car under prohibition act

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में BSO नशे में गिरफ्तार, 'जिला प्रशासन' लिखी सरकारी कार से मिली शराब

Fri, 17 Jul 2026 05:50 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 05:50 PM IST
सार

बिहार के लखीसराय में शराबबंदी कानून के बीच बड़ी कार्रवाई हुई है। खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) दीपक कुमार भारद्वाज और उनके चालक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन लखीसराय से सामने आई एक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) दीपक कुमार भारद्वाज और उनके चालक को लखीसराय पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी 'जिला प्रशासन' बोर्ड लगी हुंडई क्रेटा कार से विदेशी शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की हैं। मेडिकल जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

लखीसराय टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली कि खगड़िया सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज अपने लखीसराय स्थित पूर्वी कार्यानंद नगर आवास पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को उनके चालक दीपक कुमार के साथ हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में राजद ने भाजपा प्रत्याशी की डिग्री पर उठाया सवाल, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

'जिला प्रशासन' लिखी कार से मिली शराब

पुलिस ने मौके पर खड़ी हुंडई क्रेटा कार की तलाशी ली। कार के आगे "जिला प्रशासन" और पीछे "आपूर्ति पदाधिकारी" का बोर्ड लगा हुआ था। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट से 750 एमएल की 5 बोतल विदेशी शराब और 600 एमएल की 5 बोतल बीयर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया।

मेडिकल जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम को बुलाकर दोनों की मेडिकल जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और उनके चालक, दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले से भी दर्ज है एक मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार भारद्वाज के खिलाफ लखीसराय थाना कांड संख्या 185/26 पहले से दर्ज है। उस मामले में भी पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब पुराने मामले में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने क्या कहा

टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष ज्योतिष प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मौके से अधिकारी और उनके चालक को नशे की हालत में पकड़ा गया। वाहन की तलाशी में 5 बोतल बीयर और 5 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। मेडिकल जांच में दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई है। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक महकमे में मची हलचल

गिरफ्तार अधिकारी की पहचान दीपक कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो वर्तमान में खगड़िया सदर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। सरकारी पहचान वाली गाड़ी से शराब बरामद होने और जिम्मेदार अधिकारी के नशे में पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई ने शराबबंदी कानून के पालन को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed