फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Farmer Found Dead in Okra Field, Burn Marks on Body and Blood Oozing from Eyes and Ears

Bihar News: भिंडी के खेत में मिला किसान का शव, शरीर पर जले निशान व आंख-कान से बह रहा था खून; इलाके में सनसनी

Sun, 07 Jun 2026 06:49 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 06:49 PM IST
सार

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में खेत में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर मिले जले के निशान और खून के निशानों के बीच पुलिस वज्रपात से मौत की आशंका जता रही है, जबकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

विज्ञापन
Farmer Found Dead in Okra Field, Burn Marks on Body and Blood Oozing from Eyes and Ears
परिजन का रो-रो कर बुरा हाल।

विस्तार

मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित काजीचक बहियार में रविवार को एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कल्याणटोला निवासी विजय सिंह (50) के रूप में हुई है। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विजय सिंह शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत में भिंडी तोड़ने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति देखकर लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन

मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही
परिजनों का कहना है कि मृतक की आंख, कान और नाक से खून निकल रहा था, जबकि सीने पर जले हुए काले निशान भी पाए गए। इससे मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस वज्रपात (आकाशीय बिजली) से मौत की आशंका जता रही है। शरीर पर मिले जले के निशान भी इसी ओर संकेत कर रहे हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?

विजय सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी पनकी देवी सहित छह बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जल्द से जल्द मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed