{"_id":"69a7b8054202d31c3a0037e1","slug":"firing-rocks-mohanpur-village-in-dharhara-three-injured-after-minor-dispute-turns-violent-munger-news-c-1-1-noi1377-4015532-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और मारपीट से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और मारपीट से दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई और लाठी-डंडे चलाए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा पंचायत के मोहनपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग किए जाने और जमकर लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
फायरिंग और मारपीट में तीन लोग घायल
इस घटना में रामाशीष यादव और झाड़ी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रवीश यादव को भी चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है और एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है।
घायल का आरोप: शराब के विरोध पर हुआ हमला
घायल रामाशीष यादव ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास नीरज सिंह और 5–6 लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी। उनका कहना है कि कुछ ही देर में 50–60 लोग वहां जुट गए और उनके घर पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए परिवार के लोग चौकी के नीचे छिप गए, लेकिन आरोपियों ने बाहर निकालकर लाठी-डंडों से पिटाई की।
पुलिस को सूचना देने में देरी का आरोप
घायल पक्ष का दावा है कि पुलिस को फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में पुलिस अधीक्षक को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल से पांच खोखा बरामद हुए हैं।
पुलिस का बयान
वहीं धरहरा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन घटनास्थल से किसी प्रकार का खोखा बरामद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवेदन मिलने पर विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है।
Trending Videos