सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   5 Young Girls Swept Away by Strong Currents in Ganga 1 Body Recovered, Search On

Bihar: गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बह गईं पांच बच्चियां, एक का शव बरामद; तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के श्यामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान पांच बच्चियां गहरे पानी और तेज बहाव में डूब गईं। प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक बच्ची का शव बरामद हो चुका है, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है।

5 Young Girls Swept Away by Strong Currents in Ganga 1 Body Recovered, Search On
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के श्यामपुर गंगा घाट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगा स्नान के दौरान पांच बच्चियां अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। देर शाम तक एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अन्य लापता बच्चियों की तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र निवासी क्रांति पासवान की चार पुत्रियां- संगीता कुमारी, विनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनाली कुमारी तथा चानो पासवान की पुत्री हीना कुमारी श्यामपुर गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान सभी बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा में बहने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों ने बच्चियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वासुदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा जिला गोताखोरों की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने देर शाम एक बच्ची का शव बरामद होने की पुष्टि की है। वहीं अन्य लापता बच्चियों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। बचाव दल नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद श्यामपुर और आसपास के गांवों में मातम का माहौल है। परिजन गंगा घाट पर डटे हुए हैं और अपनी बच्चियों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत-बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी बच्चियों का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed