सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor mafia fearless, attack police with sticks and stones

Bihar News: शराब तस्करों का बढ़ रहा आतंक, उत्पाद पुलिस पर पथराव; दो होमगार्ड घायल अब 25 आरोपियों पर FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के शेखपुरा जिले के फिरंगीबीघा गांव में उत्पाद विभाग की शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो होमगार्ड घायल हुए और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले में 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Liquor mafia fearless, attack police with sticks and stones
सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शेखपुरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के फिरंगीबीघा गांव में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए और उत्पाद विभाग का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Trending Videos

घटना की जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। जैसे ही टीम आरोपी को लेकर वापस लौट रही थी, ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। इस हमले में होमगार्ड जवान अरुण कुमार और सोनू कुमार घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के इन 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, राहगीर परेशान; दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

हमले के दौरान ग्रामीणों ने पकड़े गए शराब तस्कर को छुड़ा लिया, जो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उपद्रवियों ने उत्पाद विभाग के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

15 अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया
इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि छापेमारी पूरी तरह गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। कार्रवाई के दौरान टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। घटना के बाद उत्पाद विभाग ने शेखपुरा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया है। नामजद आरोपियों में संतोष यादव, सुनील यादव, दुलारचंद यादव, महेश यादव समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

 

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

 

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

सदर अस्पताल में भर्ती घायल जवान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed