Bihar: मंच से संबोधन के दौरान जमुई सांसद अरुण भारती की जुबान फिसली, खुद को बता दिया मुंगेर का सांसद
मुंगेर के टेटिया बम्बर प्रखंड में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान जमुई सांसद अरुण भारती की जुबान फिसल गई। सरकार की योजनाओं की तारीफ और सम्राट चौधरी का आभार जताते हुए उन्होंने खुद को "मुंगेर का सांसद" बता दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जमुई सांसद अरुण भारती, उद्योग मंत्री संजय पासवान समेत कई विधायक, एमएलसी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जमुई सांसद अरुण भारती मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की और इसके बाद सम्राट चौधरी का आभार जताने लगे। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा, "मैं मुंगेर का सांसद होने के नाते आपका धन्यवाद करता हूं।"
बयान सुनकर मंच और सभा में मौजूद लोग रह गए हैरान
सांसद का यह बयान सुनते ही मंच पर मौजूद नेताओं, अधिकारियों और सामने बैठी जनता कुछ पल के लिए हैरान रह गई। सभी की नजरें अरुण भारती की ओर टिक गईं। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग यह कहते भी नजर आए कि जब सांसद को अपना संसदीय क्षेत्र ही याद नहीं रहा, तो क्षेत्र के विकास को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर
जमुई के सांसद हैं अरुण भारती, मुंगेर का प्रतिनिधित्व करते हैं ललन सिंह
बता दें कि अरुण भारती जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं। वहीं मुंगेर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह करते हैं। पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी, अरुण भारती और अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को भी सुना। इसके बाद सम्राट चौधरी ने टेटिया बम्बर प्रखंड में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।