{"_id":"6a30d732e288fe1d8709b2f5","slug":"people-collected-oil-without-identifying-it-after-incident-near-dashbhara-bridge-on-bariarpur-kharagpur-main-road-munger-news-c-1-1-noi1377-4400001-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सड़क पर बहा 'फ्री का तेल', लूटने के लिए डिब्बे-बोतल लेकर टूट पड़े लोग; सामने आई तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सड़क पर बहा 'फ्री का तेल', लूटने के लिए डिब्बे-बोतल लेकर टूट पड़े लोग; सामने आई तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार
मुंगेर में जाम में फंसे एक कंटेनर से तेल रिसने लगा तो लोग बोतल और डिब्बे लेकर उसे भरने पहुंच गए। दशभमरा पुल के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंटेनर में कौन-सा तेल लदा था और रिसाव कैसे हुआ।
तेल भरने को लेकर जुटे ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर जिले में एक अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर दशभमरा पुल के पास जाम में फंसे एक कंटेनर से तेल का रिसाव शुरू होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते लोग बोतल, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर तेल भरने में लग गए।
जाम के बीच कंटेनर से शुरू हुआ तेल का रिसाव
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लगा हुआ था। इसी दौरान एक कंटेनर के विभिन्न हिस्सों से तेल टपकने लगा। कुछ ही देर में सड़क पर तेल बहने लगा, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कंटेनर से लगातार तेल रिस रहा था और सड़क पर फैलता जा रहा था। इस दौरान किसी ने इसे रिफाइंड तेल तो किसी ने पाम ऑयल बताना शुरू कर दिया।
तेल भरने की लगी होड़
तेल बहता देख स्थानीय ग्रामीणों और जाम में फंसे यात्रियों के बीच उसे एकत्र करने की होड़ मच गई। लोग प्लास्टिक की बोतलों, डिब्बों और अन्य पात्रों में तेल भरकर अपने साथ ले जाने लगे। हालांकि, अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि कंटेनर से निकल रहा पदार्थ वास्तव में किस प्रकार का तेल था और उसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग तेल जमा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
चालक और उपचालक नहीं थे मौजूद
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कंटेनर का चालक और उपचालक मौके पर मौजूद नहीं थे। यही वजह रही कि रिसाव को रोकने या भीड़ को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था। कई घंटों तक यह स्थिति बनी रही और लोग खुलेआम तेल भरते रहे।
ये भी पढ़ें- Bihar: रात 10 बजे प्रिंस यादव को दी गई अंतिम विदाई, भाई रोशन आनंद ने दिया कंधा; CBI जांच की उठी मांग
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को सड़क पर बह रहे तेल को बोतलों और डिब्बों में भरते हुए देखा जा सकता है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
प्रशासन की ओर से नहीं आया बयान
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। साथ ही कंटेनर में किस प्रकार का तेल लदा था और रिसाव किन कारणों से हुआ, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का दौर जारी है।