{"_id":"6a5e0d3d6f41b4a9bd09ad92","slug":"sati-river-embankment-breached-connectivity-to-150-houses-cut-off-munger-news-c-1-1-noi1377-4521946-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में टूटा सती नदी का सुरक्षा बांध, सड़क बहने से 150 घरों का कटा संपर्क, बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में टूटा सती नदी का सुरक्षा बांध, सड़क बहने से 150 घरों का कटा संपर्क, बिगड़े हालात
Mon, 20 Jul 2026 06:29 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:29 PM IST
सार
Bihar News: मुंगेर के बसमता गांव के पास सती नदी का सुरक्षा बांध टूटने और संपर्क सड़क बह जाने से करीब 150 घरों का संपर्क कट गया। चार गांवों के लोगों को आवागमन के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सिंचाई विभाग ने समय रहते जल निकासी नहीं होने पर स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सुरक्षा बांध टूटने से 150 गांव प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के बसमता गांव के समीप सोमवार को सती नदी का सुरक्षा बांध टूट गया। इसके साथ ही संपर्क सड़क का एक हिस्सा बह जाने से करीब 150 घरों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा बांध टूटने के बाद क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
पुलिया बंद होने से बढ़ा पानी का दबाव, चार गांव हुए प्रभावित
ग्रामीणों के अनुसार, बगरा नदी का पानी सती नदी में आने के दौरान पुलिया बंद रहने से जल निकासी बाधित हो गई। इससे पानी का दबाव बढ़ गया और सुरक्षा बांध के साथ सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क कट जाने से बसमता के अलावा घुघलाडीह, बिहवै और पहाड़पुर गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
चेकडैम निर्माण के बाद बिगड़े हालात, ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से सती नदी पर चेकडैम का निर्माण कराया गया है। निर्माण के दौरान पुलिया बंद कर दिए जाने के कारण बगरा नदी का पानी आगे नहीं निकल सका। जलस्तर और पानी का दबाव बढ़ने से सुरक्षा दीवार तथा सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने रखी यह मांग
सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता चंद्रकांत और गंगटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पुलिया खोलने और अतिक्रमण हटाने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने पहले अंचल अधिकारी से जमीन की मापी कराने की मांग की।
यह भी पढ़ें: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
समय रहते जल निकासी नहीं हुई तो और बिगड़ सकते हैं हालात
कनीय अभियंता ने बताया कि पुलिया बंद होने से पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहा बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। समय रहते जल निकासी बहाल नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। विभाग और पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जल निकासी बहाल कराने का प्रयास कर रहे हैं।