Bihar: शेखपुरा में बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर पहुंचे सांसद शंभू शरण पटेल, विकास कार्यों की घोषणा
शेखपुरा के घाटकुसुंभा स्थित बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर पहुंचे राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट और बाउंड्री वॉल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने शिक्षा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल बुधवार को शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड स्थित बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विपिन मंडल, हिरालाल सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव शंकर महतो ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों से बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद का मंदिर आगमन ट्रस्ट और क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
पढ़ें: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात
अपने संबोधन में सांसद शंभू शरण पटेल ने मंदिर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी और बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थल निरीक्षण के बाद अब प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। सांसद ने कहा कि इस मंदिर से उनका वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव रहा है और भविष्य में भी इसके विकास के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।
सांसद ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में बाबा नरपतमल महतो साहब ट्रस्ट से जुड़े रघुनंदन महतो, दीपक महतो, सिनेम महतो, सुरेंद्र महतो, कपिल देव महतो, चंदन महतो सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य और क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।