Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9e1abac27396a7f60a7053","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:03 AM, 07-Sep-2026
मैं मायके नहीं जाऊंगी : शादी के एक साल बाद ससुराल की दहलीज पर यह आंदोलन क्यों? बिहार की रोचक खबर
कैमूर के मोहनियां में शादी के बाद मायके गई नवविवाहिता निधि सिंह के ससुराल वालों द्वारा उसे वापस नहीं बुलाने का मामला सामने आया है। काफी इंतजार के बाद निधि अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर दिया। और पढ़ें10:47 AM, 07-Sep-2026
बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या; दुकान चलाने वाले दंपति को सोयी अवस्था में मार डाला
रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया गांव में बीती रात घर की छत पर सो रहे दंपति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय ननकी देवी और 45 वर्षीय मणि भूषण कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:50 AM, 07-Sep-2026
बिहार न्यूज: अब कैसी है केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत? सलाहकार ने दिया बड़ा अपडेट
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी और तेज बुखार के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। और पढ़ें09:16 AM, 07-Sep-2026
बिहार न्यूज: गंगा के सैलाब में डूबी आखिरी विदाई की राह, सिमरिया में शवयात्राओं को बदलना पड़ा रास्ता
बेगूसराय के सिमरिया इलाके में गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बिंदटोली और मल्हीपुर बिंद टोली के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के आठ वार्ड प्रभावित हैं। श्मशान घाट जाने वाली मुख्य सड़क डूबने के कारण शवयात्राओं को रामघाट की ओर रास्ता बदलना पड़ रहा है। और पढ़ें08:56 AM, 07-Sep-2026
बिहार: गांव की गलियों से सेना की वर्दी तक, मुजफ्फरपुर के स्वराज साह बने लेफ्टिनेंट; जिले में जश्न
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के युवा स्वराज साह ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले स्वराज ने बचपन से ही देश सेवा का सपना देखा और कड़ी मेहनत के दम पर उसे पूरा किया। और पढ़ें08:09 AM, 07-Sep-2026
तीन दोस्तों की एक साथ मौत : नई बाइक पर निकले थे तीनों, बस से टक्कर में मौत; परिजनों का आरोप- इलाज नहीं मिला
Accident News : बाइक पर तीन सवार थे। बस भी अपनी रफ्तार में थी। नई बाइक पर निकले तीन दोस्तों की भागलपुर में सड़क हादसे ने जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर भी तुरंत सही इलाज नहीं मिला। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 AM, 07-Sep-2026
सड़क पर दरिंदगी: मां के साथ आई थी इलाज कराने, नाबालिग को उठा ले गए तीन युवक; दुष्कर्मियों तक नहीं पहुंची पुलिस
Bihar News : पुलिस 112 की जबरदस्त मुस्तैदी का दावा कर रही है और लड़कियां सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं। तीन युवकों ने एक नाबालिग किशोर को अगवा कर दुष्कर्म किया, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जांच, पूछताछ ही चल रही है। और पढ़ें07:51 AM, 07-Sep-2026
बिहार: नालंदा में बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन आफत बरकरार; कहीं 40 KM का चक्कर तो कहीं पोल बना पुल
नालंदा जिले में नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सकरी और मुहाने नदी पर बने डायवर्सन अब तक चालू नहीं होने से नालंदा और शेखपुरा के कई गांवों का संपर्क प्रभावित है। ग्रामीणों को 12-15 किलोमीटर की जगह 35-40 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ रहा है। और पढ़ें07:43 AM, 07-Sep-2026
बिहार न्यूज: ‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’, राहुल गांधी के ट्वीट पर स्वतंत्र के परिवार का पलटवार
दरभंगा के स्वतंत्र भारद्वाज उर्फ सगुण के परिवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया है। परिवार का कहना है कि मामला मूल रूप से दो बच्चों के बीच का विवाद था, जिसे राजनीतिक दलों की ओर से बेवजह तूल दिया जा रहा है। और पढ़ें07:42 AM, 07-Sep-2026