फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding Tractor Crushes Youth, Dies on Way to Hospital

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, शौच के लिए जा रहे युवक को कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Fri, 24 Jul 2026 03:59 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए जा रहे 23 वर्षीय राजा राम कुमार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मुंगेर सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था।

विज्ञापन
Speeding Tractor Crushes Youth, Dies on Way to Hospital
परिजन का रो रो कर बुरा हाल

विस्तार

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शौच के लिए जा रहे 23 वर्षीय युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए मुंगेर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर पूरे परिवार का सहारा बना हुआ था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


क्या हुआ? 
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की कमर टूट गई और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कब और कहां हुआ हादसा? 
यह हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर के पास हुआ। युवक को पहले हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-4, मुड़ला मुसहरी निवासी अशोक मांझी के 23 वर्षीय बेटे राजा राम कुमार के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

कैसे हुआ हादसा? 

परिजनों के अनुसार, राजा राम गुरुवार शाम मजदूरी करके घर लौटा था। उसने अपनी मां से खाना बनाने को कहा और शौच के लिए घर से निकल गया। इसी दौरान खेत की जुताई कर लौट रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे मौजूद राजा राम को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।


घायल होने के बाद बहन को किया फोन

ट्रैक्टर की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल राजा राम किसी तरह सड़क से नीचे खेत में पहुंच गया। उसने अपनी बहन को फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया। परिजन उसे मुंगेर लेकर जा रहे थे, लेकिन तेलिया तालाब के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजा राम की मौत के बाद पिता अशोक मांझी, मां भीम देवी और उसकी चार बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि राजा राम ही घर का सहारा था और उसकी कमाई से परिवार चलता था। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed