{"_id":"6a1680c07e60e272d4024d8d","slug":"storm-havoc-in-munger-woman-killed-in-wall-collapse-another-injured-as-tree-falls-husband-critical-munger-news-c-1-1-noi1377-4327711-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आधी रात भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, महिला की मौत; पति गंभीर, बच्चे बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आधी रात भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, महिला की मौत; पति गंभीर, बच्चे बाल-बाल बचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंगेर में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। कासिम बाजार में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि असरगंज में बरगद का पेड़ गिरने से दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में मातम पसरा है।
घटना के जुटे स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर जिले में मंगलवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनाओं के बाद प्रभावित इलाकों में दहशत और मातम का माहौल है।
दीवार गिरने से महिला की मौत
पहली घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चूआबाग स्थित नया टोला वार्ड संख्या-41 की है। यहां तेज आंधी के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिससे 32 वर्षीय फूलन देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति पप्पू मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दंपति अपने चार बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इसके साथ ही छप्पर पर लगा एस्बेस्टस भी टूटकर परिवार पर आ गिरा। हादसे में चारों बच्चे बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूलन देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पप्पू मलिक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बरगद का पेड़ गिरने से महिला घायल
दूसरी घटना असरगंज प्रखंड के सजुआ पंचायत स्थित सतीस्थान गांव की है। यहां तेज आंधी और बारिश के दौरान करीब सौ साल पुराना बरगद का पेड़ एक घर पर गिर पड़ा। हादसे में घर के अंदर सो रही 55 वर्षीय सुनैना देवी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गोद में था दूधमुंहा बच्चा, फिर भी नहीं पसीजा दिल; भिंडी तोड़ने गई महिला की पीट-पीटकर हत्या
प्रशासन ने जारी की अपील
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और कच्चे मकानों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Trending Videos