फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar School Viral Video Students Forced to Take Exams on Floor Due to Shortage of Benches news in Hindi

Bihar News: शिक्षा विभाग के दावों की खुली पोल! बेंच-डेस्क नहीं, जमीन पर बैठकर परीक्षा देने को मजबूर छात्र

Wed, 01 Jul 2026 07:19 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 07:19 PM IST
सार

Bihar News in Hindi Today: मुंगेर जिले के एक विद्यालय में बेंच-डेस्क की कमी के कारण कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बरामदे और जमीन पर बैठकर त्रैमासिक परीक्षा देनी पड़ी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि विभाग को दो बार फर्नीचर की मांग भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक आवंटन नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
Bihar School Viral Video Students Forced to Take Exams on Floor Due to Shortage of Benches news in Hindi
जमीन पर बैठकर परीक्षा देते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के प्लस-2 उच्च विद्यालय, अदलपुर अमारी में आयोजित कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। विद्यालय में पर्याप्त बेंच-डेस्क नहीं होने के कारण कई छात्र-छात्राओं को कक्षा कक्ष के बजाय बरामदे और खुले स्थान पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। परीक्षा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र जमीन पर बैठकर उत्तर पुस्तिका लिखते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस घटना ने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  विद्यालय प्रशासन का कहना है कि विभाग को दो बार फर्नीचर की मांग भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक आवंटन नहीं मिला है।
विज्ञापन


बरामदे और खुले स्थान पर कराई गई परीक्षा
परीक्षा के दौरान कुछ विद्यार्थी कक्षाओं में बैठे दिखाई दिए, जबकि बड़ी संख्या में छात्रों को बरामदे में बैठाकर परीक्षा कराई गई। ऐसे माहौल में छात्रों को असुविधा के बीच परीक्षा देनी पड़ी। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में छात्रों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 छात्रों के मुकाबले नहीं हैं पर्याप्त बेंच-डेस्क
मामले पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनीषा भारती ने बताया कि विद्यालय में लगभग 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके अनुपात में बेंच-डेस्क उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फर्नीचर की आपूर्ति के लिए विभाग को दो बार मांग पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक आवंटन नहीं मिलने के कारण विद्यालय को बेंच-डेस्क उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।


यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद त्रैमासिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित कराई जा रही है। उन्होंने विभाग से शीघ्र बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि आवश्यक फर्नीचर मिलने के बाद छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और परीक्षा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed