फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Two Youths Drown in Badua Dam, Three Friends Survive in Banka

Bihar News: बदुआ डैम में बड़ा हादसा, घूमने आए पांच दोस्तों में दो की डूबने से मौत, तीन ने तैरकर बचाई जान

Sat, 11 Jul 2026 09:15 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 09:15 PM IST
सार

बांका जिले के बेलहर स्थित बदुआ डैम में घूमने आए मुंगेर के संग्रामपुर के पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। डैम में स्नान के दौरान सभी युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन साथी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Two Youths Drown in Badua Dam, Three Friends Survive in Banka
दो युवकों की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका जिले के बेलहर प्रखंड स्थित बदुआ जलाशय (डैम) में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मुंगेर जिले के संग्रामपुर से घूमने आए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन साथी किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


मुंगेर के संग्रामपुर से घूमने पहुंचे थे पांच दोस्त

जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनियां गांव के पांच युवक रविवार को बदुआ डैम घूमने पहुंचे थे। सभी दोस्त डैम में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वे अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक दो युवक डूबने लगे। साथियों और आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं तीन युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन


गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाले शव

घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक राहत और बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान बढ़ौनियां गांव निवासी गौरव कुमार (18), पिता जयमंगला सिंह और अभिनव कुमार (19), पिता कौशल किशोर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।

तीन दोस्तों ने तैरकर बचाई अपनी जान

हादसे में आरव कुमार (18), पिता स्व. मुकेश सिंह, आयुष कुमार (19), पिता अशोक सिंह और लक्की कुमार (18), पिता शिव बंधू सिंह किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। तीनों की जान बच गई, लेकिन उन्होंने अपने दो दोस्तों को हमेशा के लिए खो दिया।
 

ये भी पढ़ें- सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश



परिवार में कोहराम, गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन बदुआ डैम पहुंच गए। जवान बेटों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे बढ़ौनियां गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदुआ डैम में पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद डैम के गहरे हिस्सों में न तो पर्याप्त चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डैम परिसर में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी संकेतक और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed