सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Sub-Inspector Attacks Mother-in-Law With Stone Over House Lock Dispute, Arrested

Bihar News: घर का ताला नहीं खुला, सब-इंस्पेक्टर बहू ने किया हमला, सास गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के असरगंज थाना क्षेत्र में घर का ताला खोलने को लेकर सास-बहू का विवाद हिंसक हो गया। बहू नूतन कुमारी ने अपनी 50 वर्षीय सास किरण देवी पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Woman Sub-Inspector Attacks Mother-in-Law With Stone Over House Lock Dispute, Arrested
पुलिस हिरासत में महिला सब इंस्पेक्टर नूतन कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असरगंज थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर संध्या घर का ताला खोलने को लेकर सास और बहू के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहू नूतन कुमारी ने अपनी 50 वर्षीय सास किरण देवी पर पत्थर की लोढ़ी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

Trending Videos


घायल महिला का इलाज और अस्पताल में भर्ती
घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गश्ती दल के शंभू पासवान मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विपुल कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। अपर थानाध्यक्ष श्रीराम कुमार, एसआई राजेश पासवान और पीटीसी सुबोध कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। शनिवार को एफएसएल टीम कलाली मोड़ स्थित आवास पर पहुंची और मारपीट में प्रयुक्त पत्थर की लोढ़ी व रक्त के नमूने संग्रहित किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी किरण देवी (पति: संजीव साह) के आवेदन पर बहू नूतन कुमारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत मुंगेर न्यायालय भेज दिया।

ये भी पढ़ें:  बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव


जानकारी के अनुसार, कलाली मोड़ निवासी ऋतुराज की शादी दो वर्ष पहले रहमतपुर बासा मांझी टोला निवासी नवीन मांझी की पुत्री नूतन कुमारी से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। विवाह के बाद से दोनों पक्षों के बीच संबंध तनावपूर्ण बताए जाते हैं। ऋतुराज दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं, जबकि नूतन कुमारी मधुबनी जिले में 2018 बैच की बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर हैं। इस महिला पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed