सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   thrashed mob brutality thrashed Man for child theft in Vaishali Bihar

Bihar News: बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई, वैशाली में दिखा भीड़ का बेरहम चेहरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक व्यक्ति को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

thrashed mob brutality thrashed Man for child theft in Vaishali Bihar
मौके पर भीड़
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी में भीड़ ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Trending Videos


भीड़ ने पुलिस के साथ भी की बदसलूकी
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायल को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया। किसी तरह पुलिस ने घायल व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमी को अधमरा होने तक पीटा
घटना महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी गांव की है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ लिया और तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। पुलिस के अनुसार, घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल व्यक्ति की अभी नहीं हो सकी पहचान
महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन वह महुआ अनुमंडल क्षेत्र के चेहराकलां का रहने वाला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के होश में आने के बाद ही उसकी सही पहचान की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में मॉडल अस्पताल का एक्सरे वार्ड खुद बीमार, गंदा पानी भरने से मरीज और कर्मी परेशान

घायल का इलाज जारी
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस उसके परिवार वालों से संपर्क कर मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed