सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar sonpur CM will inaugurate the Samrat Chaudhary Sahyog Shivir vaishali News

Bihar: अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! सोनपुर से ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत करेंगे CM सम्राट, 30 दिन में होगा समाधान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ शुरू करने जा रही है। इसका शुभारंभ सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग पंचायत से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है।

Bihar sonpur CM will inaugurate the Samrat Chaudhary Sahyog Shivir vaishali News
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोनपुर में सम्राट चौधरी की सरकार आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य के पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करने जा रही है। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग पंचायत भवन पहुंचकर पूरे बिहार में लगाए जाने वाले सहयोग शिविर का शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सहित जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय के सभी पदाधिकारी सोमवार देर शाम डुमरी बुजुर्ग पंचायत पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



40 पंचायतों में पहले दिन लगेगा सहयोग शिविर
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सहयोग शिविर के प्रथम दिन 19 मई को सारण जिले के 40 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया है। सरकार ने लोगों का जीवन आसान बनाने की दिशा में यह पहल शुरू की है। यह शिविर राज्य के सभी पंचायतों में प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जिनमें सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 दिनों में शिकायतों के समाधान का लक्ष्य
शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोनपुर प्रखंड में 19 मई को डुमरी बुजुर्ग और हासिलपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जबकि जिले के अन्य प्रखंडों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


अब गांव में ही सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं
आम जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रखंड मुख्यालय या जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सारण जिला प्रशासन ने लोक शिकायतों के त्वरित निष्पादन और सरकारी योजनाओं की पहुंच गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लिए यह पहल शुरू की है।

विभिन्न विभागों की समस्याओं का होगा समाधान
जिला प्रशासन अब स्वयं गांवों की चौखट पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा। सोनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य फाइलों में दबे आवेदनों को गति देना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है।

इन समस्याओं की होगी सुनवाई
शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, मनरेगा, पंचायत, सड़क, बिजली, जलापूर्ति सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर में जमा कर सकेंगे, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों द्वारा संबंधित मामलों का मौके पर समाधान करने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: 27 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पुलिस एनकाउंटर में घायल, पटना में सुबह-सुबह चली गोलियां, 4 साथी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटे लोग
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोनपुरवासियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। लोग उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सहयोग शिविर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव सहित राज्य के सभी विभागीय मंत्री, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed