फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali Terror in Madarpur as Miscreants Hurl Bombs at Grocery Store Owner House 2 Live Bombs Recovered

Bihar News: वैशाली में किराना दुकानदार के घर बमबाजी, दो जिंदा सुतली बम बरामद; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jul 2026 03:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 03:26 PM IST
सार

वैशाली के मदारपुर में देर रात किराना दुकानदार के घर पर बदमाशों ने बमबाजी की। पुलिस ने मौके से दो जिंदा और दो विस्फोटित सुतली बम बरामद किए। एफएसएल और बम स्क्वायड जांच में जुटे हैं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
Bihar Vaishali Terror in Madarpur as Miscreants Hurl Bombs at Grocery Store Owner House 2 Live Bombs Recovered
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर में देर रात बदमाशों ने एक किराना दुकानदार के घर पर बम फेंककर दहशत फैला दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी उदय मिश्रा ने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उनके घर के बाहर चार बम फेंके गए। पहले उन्हें लगा कि किसी ट्रक का टायर फटा है या पटाखे चलाए गए हैं। सुबह बाहर निकलने पर सुतली, शीशे के टुकड़े और गमलों के फूल बिखरे मिले।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो विस्फोटित सुतली बमों के अवशेष और दो जिंदा सुतली बम बरामद किए। जिंदा बमों को निष्क्रिय कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के लिए एफएसएल टीम और बम स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल

सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने बताया कि उदय मिश्रा ने रात में धमाके की आवाज सुनाई देने और परिसर में सुतली बम मिलने की सूचना दी थी। मौके से दो जिंदा सुतली बम बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले से भी आपसी विवाद की बात सामने आई है। उदय मिश्रा के बेटे पर पहले से तीन से अधिक मामले दर्ज हैं। घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला है, जिससे उसके साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

उदय मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने एसपी और डीएसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए इलाके में अवैध सामान और नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री होने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं। एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed