Bihar: 'मेरे दर्द का हिसाब उसे भी चुकाना होगा', पति को बद्दुआ दे नेहा ने चुनी मौत, दहेज ने छीन ली मासूम की जान
Bihar: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने पति को वॉइस मैसेज भेजकर उसे जिम्मेदार ठहराया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
-
- 2
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने पति को एक वॉइस ऑडियो संदेश भेजा था। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मायके आई बेटी ने चुपचाप चुन ली मौत की राह
दहेज की मांग ने तोड़ दिया एक बेटी का हौसला
आखिरी आवाज में छलका दर्द और टूटता विश्वास
नेहा ने मरने से पहले अपने पति को भेजे गए वॉइस ऑडियो में कहा था, 'मैं आपको तीन सप्ताह से सच बता रही हूं। मेरे अंदर अब हिम्मत नहीं है। जो भी कर रही हूं, आपके कारण कर रही हूं। इसका जिम्मेदार आप हैं। आपको दूसरी शादी करनी है, तो शौक से कर लीजिए। बस इतना जान लीजिए, मैं सही इंसान थी। जो बोली, सब सही था और जो कहा, वह सच था।'
मां के नाम आखिरी संदेश ने सबको झकझोर दिया
एक अन्य वॉइस ऑडियो में नेहा ने अपनी मां को संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, 'मां, मैं मर रही हूं। तुम वैसा करना, जैसे मैं तड़प-तड़प कर मर रही हूं, वैसे वह भी जिंदगी भर तड़पे।'
ये भी पढ़ें: शादी का भोज खाकर लौट रहे शख्स को लगी गोली, बीच-बचाव के दौरान घटी घटना; जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X