सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari News: Prashant Kishor's close leader Manzar Naseem pushed out by SP, leader himself made allegation

Bihar News: प्रशांत किशोर के करीबी नेता को एसपी ने धक्का देकर निकाला, खुद नेता ने लगाया आरोप; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Motihari News: जनसुराज नेता डॉ. नसीम का आरोप है कि जब उन्होंने एसपी स्वर्ण प्रभात के समक्ष मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की और जोर देकर दबाव बनाने लगे, तो एसपी भड़क गए। फिर उन्हें अपने चैंबर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

Motihari News: Prashant Kishor's close leader Manzar Naseem pushed out by SP, leader himself made allegation
जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के साथ डॉ. मंजर नसीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोतिहारी में एक हाई-प्रोफाइल विवाद सामने आया है, जिसमें प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से जुड़े नेता और जाने-माने डॉक्टर मंजर नसीम ने बड़ा आरोप लगाया है। मंजर नसीम ने कहा कि जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने उन्हें अपने चैंबर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। मामला पैरवी के सिलसिले में एसपी के पास जाने का था, लेकिन बातचीत इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस हिरासत तक पहुंच गया।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Bihar News:स्कूल वैन और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, आठ बच्चे घायल; स्कूली वाहन के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पैरवी करने गए थे डॉक्टर, पुलिस ने हिरासत में लिया
मोतिहारी के मंजर हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर मंजर नसीम, जो जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के करीबी माने जाते हैं। वह नरकटिया विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मंजर आज किसी केस की पैरवी के सिलसिले में मोतिहारी एसपी के कार्यालय पहुंचे थे।
 
डॉक्टर नसीम का आरोप है कि जब उन्होंने एसपी स्वर्ण प्रभात के समक्ष मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की और जोर देकर दबाव बनाने लगे, तो एसपी भड़क गए। फिर उन्हें अपने चैंबर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने डॉक्टर नसीम को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें लिखित माफीनामे के आधार पर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- दो जिस्म, एक जान:साथ-साथ दुनिया से विदा हुए पति-पत्नी, बिहार में घर के अंदर हुआ कभी नहीं भूलने वाला हादसा

Motihari sp aur प्रशांत किशोर के साथ डॉ मंजर नसीम
 
‘पहचान वेरीफाई के लिए हिरासत में लिया गया’
इस पूरे मामले पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मंजर नसीम को चैंबर से बाहर नहीं निकाला गया, बल्कि नगर थाना को उनकी पहचान वेरीफाई करने का निर्देश दिया गया था। वहीं, डॉक्टर मंजर नसीम ने एसपी के बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें न केवल चैंबर से निकाला गया बल्कि धक्का देकर बाहर किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed