{"_id":"6ab61b254ce877dfd6092547","slug":"muzaffarpur-bihar-news-boat-capsizes-in-distributary-of-bagmati-river-minor-girl-missing-13-people-swam-to-safety-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4763073-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर में हादसा: बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर में हादसा: बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान
Fri, 25 Sep 2026 02:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:53 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती की उपधारा में नाव पलटने से 15 वर्षीय किशोरी रानी कुमारी लापता हो गई। नाव पर सवार 13 लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए। प्रशासन और स्थानीय गोताखोर किशोरी की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
नाव पलटने के बाद मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के महेश्वरा पंचायत में बागमती नदी की उपधारा में एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग मवेशियों के लिए चारा लेकर जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटी। हादसे में नाव पर सवार एक 15 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में लापता हो गई है, जबकि नाव पर सवार बाकी करीब एक दर्जन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है और लापता बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चारा लाने निकले थे ग्रामीण, बीच धारा में पलटी नाव
मिली जानकारी के अनुसार, बागमती की उपधारा में डूबकर लापता हुई बच्ची की पहचान धरमपुर गांव निवासी हरियल पासवान की 15 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है। नाव पर सवार सभी लोग धरमपुर गांव और उसके आसपास के स्थानीय ग्रामीण थे। हादसा उस समय हुआ, जब ग्रामीण नाव पर सवार होकर मवेशियों के लिए घास लाने जा रहे थे। नाव पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इसी दौरान बीच बागमती धारा में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
13 लोग तैरकर निकले, तेज बहाव में बह गई किशोरी
नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। नाव पर सवार अन्य 13 लोग तैरना जानते थे, जिसके कारण वे अपनी सूझबूझ से तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए। हालांकि, रानी कुमारी पानी के तेज बहाव में लापता हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर किशोरी की खोजबीन शुरू की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
प्रशासन की टीम मौके पर, एसडीआरएफ को दी गई सूचना
घटना की सूचना मिलते ही औराई प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया जा रहा है, ताकि बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता किशोरी को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
हादसे के बाद धरमपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है और नाव से नदी पार करने के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।