Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab5dcc46f646557f0074cd5","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
07:33 PM, 25-Sep-2026
पितृपक्ष से पहले बड़ा एलान: गल्फ देशों से गयाजी को जोड़ने की तैयारी, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन
पितृपक्ष मेला 2026 के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के विकास के लिए 3500 करोड़ रुपये के विष्णुपद कॉरिडोर और फल्गु नदी में सालभर जल प्रवाह की योजनाओं की जानकारी दी। बोधगया में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश, अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी और रोजगार के लक्ष्यों का भी जिक्र किया गया। और पढ़ें06:44 PM, 25-Sep-2026
बरौनी से भुज तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस: 2532 KM का सफर; बिहार समेत चार राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा
भारतीय रेल ने बरौनी और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन करीब 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और बिहार समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान व गुजरात को जोड़ेगी।और पढ़ें
विज्ञापन
06:10 PM, 25-Sep-2026
बिहार: डिजिटल हेल्थ में बेगूसराय का डंका, देशभर में मिला ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेगूसराय को पांच लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में ‘बेस्ट परफॉर्मिंग मॉडल डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान मिला है। जिले में अब तक 20.23 लाख आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं।और पढ़ें
05:54 PM, 25-Sep-2026
बिहार: नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले को लेकर एडीजी ने की समीक्षा, त्वरित स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा दिलाने के
समस्तीपुर के जगतसिंहपुर वायरल वीडियो मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह ने मामले की समीक्षा की। उन्होंने जांच में तेजी लाने, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और स्पीडी ट्रायल की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। और पढ़ें05:34 PM, 25-Sep-2026
बिहार: मुखिया की बहू शराब के साथ गिरफ्तार, घर से बरामद हुई शराब-बीयर की खेप; पति पर भी केस
मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने मुखिया की बहू रानी कुमारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने घर से करीब 10 लीटर शराब जब्त की। जांच में उसके पति मनीष कुमार पर पहले से शराब का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।और पढ़ें
04:51 PM, 25-Sep-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: महागठबंधन और जदयू नेताओं की कलह का लाभ किसे, भाजपा की सूची कब? आठ सीटों पर सियासी घमासान
Bihar Election : बिहार में फिर चुनाव है। बिसात बिछ रही है। जितनी बिछी है, उसपर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है। बाकी कुछ मोहरे मैदान में उतारे जाने बाकी हैं। बिहार विधान परिषद् की आठ सीटों पर चुनाव का मौजूदा राजनीतिक गणित यहां बारीकी से समझें। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 25-Sep-2026
बिहार: दो कट्ठा जमीन और रुपये नहीं मिले तो विवाहिता की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पति समेत ससुराल वाले फरार
बिहटा में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दो कट्ठा जमीन और रुपये की मांग करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।और पढ़ें
04:35 PM, 25-Sep-2026
बिहार: ज्ञानेश कुमार के सवाल पर चिराग पासवान बोले- किसी का बचाव नहीं करूंगा, चुनाव आयोग से क्या मांग की?
खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रकरण में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष के सवालों पर भी टिप्पणी की। साथ ही चुनाव आयोग से बड़ी मांग भी कर दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला? और पढ़ें03:58 PM, 25-Sep-2026
बिहार: स्कूल जाने निकले हुए 3 छात्र एक साथ लापता, दो दिन पहले हुआ था विवाद, खोज में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के बाद तीन छात्र एक साथ लापता हो गए। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल से जानकारी जुटाने के साथ टेक्निकल टीम की मदद ले रही है। और पढ़ें03:31 PM, 25-Sep-2026
डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी-इमरजेंसी ठप, मरीज परेशान; प्राचार्य-अधीक्षक ने संभाला मोर्चा
डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हैं। डॉक्टर और महिला परिजन के बीच विवाद के बाद शुरू हुई हड़ताल से दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीज परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन हड़ताल खत्म कराने की कोशिश में जुटा है।और पढ़ें