सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : many co issued show cause salaries of farmer advisors be stopped

Bihar: राजस्व महाअभियान में ढिलाई पर डीएम की सख्ती, पांच अंचलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्व महाअभियान की समीक्षा में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने ऑनलाइन प्रविष्टि में लापरवाही पर पांच अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर 22 किसान सलाहकार और 22 कृषि समन्वयकों का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया।

Muzaffarpur Bihar news : many co issued show cause salaries of farmer advisors be stopped
लापरवाही में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। अंचलवार कार्यों की गहन जांच के दौरान पांच अंचलों के अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में राजस्व महाअभियान के तहत कुल 1,22,939 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अब तक 73.67 प्रतिशत मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है। इस पर डीएम ने स्पष्ट कहा कि डिजिटल इंट्री ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पाया गया कि कांटी, कुढ़नी, सरैया, कटरा और मुसहरी अंचल में ऑनलाइन प्रविष्टि का प्रतिशत अत्यंत कम है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


पढ़ें: संजय सरावगी के घर पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, मां के निधन पर दी श्रद्धांजलि; रामकृपाल यादव भी मौजूद 

वहीं, फार्मर रजिस्ट्री की भी गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि किसान पंजीकरण की रफ्तार अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने 22 किसान सलाहकार और 22 कृषि समन्वयकों का वेतन तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि राजस्व महाअभियान और फार्मर रजिस्ट्री राज्य सरकार की प्राथमिक योजनाएं हैं, जिनका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम जनता व किसानों को सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व कर्मियों, किसान सलाहकारों और कृषि समन्वयकों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार के निर्देशों की अनदेखी या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed